Local Alerts Ranchi

राँची में शुरू हुआ जनगणना-2027 का हाउस लिस्टिंग सर्वे | Census 2027 House Listing Operation Begins in Ranchi

जनगणना-2027 के तहत राँची में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) और मकानों की गणना का कार्य शुरू हो गया है। इस चरण में प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं। यह अभियान 14 जून तक चलेगा।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सर्वे कार्यों का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने किया। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों से बातचीत कर फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं और तकनीकी कठिनाइयों की जानकारी ली।

सभी चार्ज ऑफिसरों को नियमित ग्राउंड मॉनिटरिंग करने और तय समयसीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान आईडी कार्ड साथ रखने और शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अपर नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही या अनुपस्थिति पाए जाने पर जनगणना अधिनियम 1948 और जनगणना नियमावली 1990 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल