Local Alerts Ranchi

राँची में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद-उल-अजहा | Eid-ul-Adha Celebrated Peacefully in Ranchi

राजधानी राँची में ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर समेत जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी।

सुबह से ही ईदगाहों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। निर्धारित समय पर इमामों ने नमाज अदा कराई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

ईद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। नमाज के दौरान लोगों ने देश में भाईचारा, शांति और खुशहाली कायम रहने की दुआ मांगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल