Local Alerts Ranchi

विश्व साइकिल दिवस पर राँची में 1000 से अधिक लोगों ने निकाली साइकिल रैली | Over 1000 Participants Join Cycle Rally in Ranchi on World Bicycle Day

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया अभियान के तत्वावधान में दिनांक 07 जून 2026 को “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक साइकिल रैली में भाग लेकर फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ थे, जबकि राँची विधायक सी.पी. सिंह और राँची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने युवाओं से नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान आईआईएम राँची की प्रोफेसर डॉ. तनुश्री दत्ता को फिट इंडिया अभियान में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में SAI राँची के प्रभारी जगन टोपनो, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन ने फिट इंडिया अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल