Local Alerts Ranchi

झारखंड टी-20 लीग से पहले छोटानागपुर रॉयल्स ने किया ट्रॉफी अनावरण | Chotanagpur Royals Unveil Trophy Ahead of Jharkhand T20 League

10 जून से शुरू होने जा रही झारखंड टी-20 लीग को लेकर छोटानागपुर रॉयल्स ने सोमवार को राँची के हिनू स्थित हिल टॉप नेक्सा में अपनी ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया। कार्यक्रम में टीम के खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ, प्रबंधन, प्रायोजक और अन्य अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर टीम के मालिक आदित्य धानुका और सह-मालिक जे पी सिंघानिया ने कहा कि छोटानागपुर रॉयल्स का उद्देश्य झारखंड की क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और राज्य की खेल संस्कृति को मजबूत करना है। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्य कोच ईशांक जग्गी ने कहा कि झारखंड टी-20 लीग खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है। वहीं कप्तान विराट सिंह और उपकप्तान मोहम्मद नदीम सिद्दीकी ने टीम की तैयारियों पर विश्वास जताते हुए बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान टाइटल स्पॉन्सर हिल टॉप मोटर्स के मालिक शिव कुमार भी उपस्थित रहे।

छोटानागपुर रॉयल्स अब 10 जून से शुरू होने वाली झारखंड टी-20 लीग के लिए पूरी तरह तैयार है और खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने को उत्सुक है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल