Local Alerts Ranchi

राँची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बांधगाड़ी में 5 अवैध निर्माण ध्वस्त | Ranchi Municipal Corporation Demolishes 5 Encroachments in Bandhgari Drive

राँची नगर निगम ने सरकारी भूमि और नालों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को वार्ड संख्या-06 के बांधगाड़ी क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सरकारी जमीन एवं नालों के ऊपर अवैध रूप से बनाए गए 5 निर्माणों को ध्वस्त कर हटाया गया।

नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने कार्रवाई करते हुए नालों और नालियों के मार्ग में बाधा बन रहे अवैध ढांचों को हटाया। निगम के अनुसार, इससे जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी और वर्षा ऋतु के दौरान जल-जमाव की समस्या को कम किया जा सकेगा।

नगर निगम ने कहा कि सरकारी भूमि, सार्वजनिक संपत्तियों और नालों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। ऐसे अतिक्रमण न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि जल निकासी व्यवस्था को भी प्रभावित करते हैं, जिससे बरसात में लोगों को परेशानी होती है।

निगम ने नागरिकों से सरकारी भूमि एवं नालों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल