आपको याद होगा कि हमने एक खोए हुए मोबाइल फोन की तस्वीर आपके साथ शेयर की थी। यह मोबाइल पंडरा थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में एक सज्जन को मिला था। मोबाइल मिलने के बाद उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे पंडरा थाना में जमा करा दिया था।
हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आप सभी के सहयोग और पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करने की वजह से यह मोबाइल उसके असली मालिक तक पहुँच गया। मोबाइल के मालिक ने पंडरा थाना पहुँचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और थाना प्रभारी विवेक कुमार से अपना मोबाइल प्राप्त कर लिया।
इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों, मोबाइल जमा कराने वाले सज्जन तथा पंडरा थाना पुलिस का हृदय से धन्यवाद। आप सभी के सहयोग से एक व्यक्ति की कीमती फ़ोन उसे वापस मिल सकी।

