Local Alerts Ranchi

सरायकेला में शराब लदी वैन पलटी, सड़क पर बिखरी बोतलें, उठाने की मची होड़ | Liquor-Laden Van Overturns in Seraikela, Bottles Scattered on Highway

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी गांव के समीप रविवार को एनएच -33 पर एक बड़ा हादसा हो गया। धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रही शराब से लदी एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। राहत की बात यह रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, वाहन में लदी भारी मात्रा में शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिससे घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। कई लोग टूटने से बची बोतलों को अपने साथ ले जाते नजर आए। इस दौरान घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि वैन धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल