Local Alerts Ranchi

राँची में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, BLO और सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण | Ranchi Gears Up for Voter List Revision, BLOs and Supervisors Trained

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून 2026 से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 को लेकर राँची जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और BLO सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
|
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा, प्रपत्रों के संधारण, घर-घर सत्यापन और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों को बताया गया कि 30 जून से 29 जुलाई तक प्रत्येक मतदाता का सत्यापन गणना प्रपत्र (Enumeration Form-EF) के माध्यम से किया जाएगा। इस अवधि में BLO अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे, पूर्व-मुद्रित गणना प्रपत्र वितरित करेंगे तथा भरे हुए प्रपत्रों को वापस संग्रहित करेंगे।

साथ ही सभी BLO और सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया कि वे प्राप्त गणना प्रपत्रों का समुचित संधारण करें और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएँ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राँची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के BLO को आवश्यक सहयोग दें और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने में सहभागिता निभाएँ।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल