Local Alerts Ranchi

श्रावणी मेला से पहले पहाड़ी मंदिर परिसर होगा अतिक्रमणमुक्त, नगर निगम ने शुरू की तैयारी | Encroachment Removal Drive Planned at Pahari Mandir Ahead of Shravani Mela

श्रावणी मेला से पहले पहाड़ी मंदिर परिसर और आसपास की निगम भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में बताया गया कि निगम अभिलेख के अनुसार पहाड़ी मंदिर परिसर प्लॉट संख्या 955 और 956 में स्थित है तथा इसका क्षेत्रफल 26 एकड़ 94 डिसमिल है। अधिकारियों ने बताया कि इस भूमि के कई हिस्सों में अतिक्रमण किया गया है।

नगर आयुक्त ने संबंधित शाखाओं को चिह्नित स्थलों का सर्वे कर अभिलेखों का सत्यापन करने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहाड़ी मंदिर पहुंचते हैं, इसलिए मंदिर परिसर और पहुंच मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल