Local Alerts Ranchi

राँची में बड़े कचरा उत्पादकों के लिए SWM पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य, निगम ने जारी किया निर्देश | Ranchi Makes SWM Portal Registration Mandatory for Bulk Waste Generators

राँची नगर निगम ने शहर के सभी बड़े कचरा उत्पादकों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य कर दिया है। निगम ने सभी बड़े संस्थानों, आवासीय परिसरों, अस्पतालों, होटलों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जल्द निबंधन कराने की अपील की है।

नगर निगम के अनुसार, जिन संस्थानों का निर्मित क्षेत्रफल 20 हजार वर्गमीटर या उससे अधिक है, या प्रतिदिन 40 हजार लीटर से अधिक पानी की खपत होती है, अथवा रोजाना 100 किलोग्राम या उससे अधिक ठोस कचरा निकलता है, उन्हें बड़े कचरा उत्पादक की श्रेणी में रखा जाएगा।

निगम ने बताया कि ऐसे सभी संस्थानों को SWM सीपीसीबी पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य होगा। इस पोर्टल के माध्यम से कचरे के संग्रह, निष्पादन, प्रसंस्करण और नियमों के अनुपालन की निगरानी की जाएगी।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल