Local Alerts Ranchi

रामगढ़ घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर पलटने से कई वाहन चपेट में | Major Accident in Ramgarh Ghati as Trailer Overturns, Several Vehicles Damaged

रामगढ़ घाटी में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। घुमावदार रास्ते पर लोहे के भारी-भरकम पहिए लेकर जा रहा एक ट्रेलर अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे कई वाहन उसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर के नीचे कई कारें दब गईं, जिनमें काले और सफेद रंग की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक यात्री बस का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पास खड़ा कंटेनर ट्रक भी दुर्घटना की चपेट में आया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद रामगढ़ घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य शुरू किया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल