Local Alerts Ranchi

जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 की तैयारियों पर हाई लेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद | High-Level Meeting Reviews Security Arrangements for Jagannathpur Rath Yatra 2026

राँची में आगामी जगन्नाथपुर मेला एवं रथ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, मनोज कौशिक की अध्यक्षता में मंदिर समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में रथ यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान, जुलूस और रथ यात्रा मार्ग का भौतिक सत्यापन तथा सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की स्थापना, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन, अग्निशमन एवं आपातकालीन एग्जिट रूट, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में आमजनों से भी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

इस अवसर पर राँची के एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल