Local Alerts Ranchi

राँची के प्रमुख मार्ग बनेंगे मॉडल कॉरिडोर, नगर निगम की मेगा ड्राइव की तैयारी | Ranchi Municipal Corporation to Develop Major Roads as Model Corridors

राजधानी राँची के प्रमुख मार्गों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में राँची नगर निगम ने बड़ी पहल शुरू की है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव के नेतृत्व में शनिवार को निगम एवं विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों ने कांके रोड स्थित राम मंदिर से रातू रोड चौक, हरमू बायपास होते हुए कैलाशपति मिश्र चौक तथा सिरमटोली चौक से इन्दिरा गांधी चौक, चुटिया होते हुए बहु बाजार तक विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

नगर निगम इन मार्गों को चरणबद्ध तरीके से ‘मॉडल कॉरिडोर’ के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही व्यापक स्तर पर मेगा ड्राइव चलाया जाएगा।

निरीक्षण की खास बात यह रही कि नगर आयुक्त सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी एक ही वाहन में पूरे मार्ग का भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों का संयुक्त निरीक्षण करते रहे। इसका उद्देश्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, समस्याओं की पहचान करना और उनके त्वरित समाधान के लिए एकीकृत कार्ययोजना तैयार करना था।

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था, फुटपाथ, पाथवे, सड़क सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता, हरित क्षेत्र, रोड मेडियन, सार्वजनिक स्थल, होर्डिंग तथा अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित समस्याओं के समाधान के लिए विभागवार कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों को मॉडल कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का उद्देश्य केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ, सुरक्षित आवागमन, सुचारु यातायात और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राँची के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इसी मॉडल को लागू किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ कुमार रजत, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक के.वी. रमण, सहायक नगर आयुक्त, नगर निवेशक, नगर प्रबंधक सहित राँची नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल