Local Alerts Ranchi

हटिया स्टेशन से यात्री का अपहरण कर लूट, राँची पुलिस ने आरोपियों को दबोचा | Ranchi Police Arrest Gang for Kidnapping and Robbing Passenger from Hatia Station

दिनांक – 03.07.2026 को रात्रि लगभग 19:30 बजे एक व्यक्ति बेगलुरू से हटिया वर्द्धमान एक्सप्रेस द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पहुँचा। वहाँ से अपने घर जाने हेतु रांची रेलवे स्टेशन के लिए एक टुक-टुक (ऑटो) किराये पर लिया। उक्त टुक-टुक में चालक सहित दो व्यक्ति पहले से मौजुद थे। पीडित को रांची रेलवे स्टेशन ले जाने के वजाय धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित यूकलिप्टस बगान के समीप सुनसान स्थान पर ले जाकर उसक पास से मौजुद समान, मोबाईल लुट लिया गया। इस संदर्भ में धुर्वा थाना में कांड दर्ज किया गया ।

पुलिस द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए छापामारी कर सभी अपराधीयों को, घटना में प्रयुक्त टुकटुक एवं लुटे गये सभी समानो के साथ बरामद किया गया। पकडाये अपराधियों से पुछताछ में यह बात प्रकाश में आई कि इन लोगो के द्वारा अलग अलग वाहन का प्रयोग कर पूर्व मे भी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिसके संबध में धुर्वा थाना में एक और अन्य प्राथमिकी दर्ज है।

जप्त समानों की सूचीः-
1. कांड में प्रयुक्त दो टेम्पु (हरा एवं पीला रंग का)
2. एक मोबाईल
3. एक बैग कपडा
4. एक प्रीटर
5. वादी से लूटा गया कुल 5000 /- रूपया
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल