Local Alerts Ranchi

राँची में अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध गैरेज और मीट दुकानें हटाई गईं | Ranchi Civic Body Removes Illegal Garages and Meat Shops in Anti-Encroachment Drive

राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ राँची नगर निगम ने शुक्रवार को डीपीएस चौक से मेकॉन तक विशेष अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान सड़क, फुटपाथ और भूसुर नदी किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

अभियान में सड़क किनारे संचालित दो अवैध गैरेज हटाए गए। निगम ने पाया कि गैरेज संचालकों ने बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर खड़े कर रखे थे, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। उन्हें 24 घंटे के भीतर सभी वाहन हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा लंबे समय से सड़क किनारे खड़े एक लावारिस कंडम वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

नगर निगम ने तंबाकू, सिगरेट, पान और गुटखा बेचने वाली कई अवैध दुकानों पर भी कार्रवाई की। वहीं, भूसुर नदी किनारे संचालित दो अवैध मीट दुकानों को हटाया गया। जाँच में मीट का कचरा नदी में फेंके जाने की पुष्टि हुई, जिससे जल प्रदूषण और बर्ड हिट का खतरा बढ़ रहा था।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सड़क, फुटपाथ, नदी-नालों और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल