Local Alerts Ranchi

मोरहाबादी बाजार हटाने का विरोध, नगर निगम कार्यालय के बाहर सब्जियां सजाकर बैठे सैकड़ों दुकानदार | Hundreds of Morabadi Vendors Protest Outside Ranchi Municipal Corporation Against Market Eviction

मोरहाबादी बाजार हटाने का विरोध, सब्जियां सजाकर नगर निगम के बाहर बैठे सैकड़ों दुकानदार।

मोरहाबादी बाजार के सैकड़ों फुटपाथ दुकानदारों ने बुधवार को राँची नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सब्जियां सजाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदार नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करते हुए बाजार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2014 में फुटपाथ दुकानदारों के लिए नियम बनाए गए थे, लेकिन आज तक स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। उनका आरोप है कि निगम केवल गरीब दुकानदारों पर कार्रवाई कर रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि मोरहाबादी बाजार सप्ताह में दो दिन लगता है और इससे हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि नगर निगम ने 3 जुलाई से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल