14वीं JPSC पीटी परीक्षा परिणाम के विरोध में JLKM ने फूंका JPSC अध्यक्ष का पुतला।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा जारी 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के परिणाम में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता के अभाव के विरोध में बुधवार को राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने JPSC अध्यक्ष एल. खियांते का पुतला दहन कर परीक्षा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। कार्यक्रम का नेतृत्व JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं छात्र आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा परिणाम में कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने परिणाम की निष्पक्ष जांच, पूरी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

