Local Alerts Ranchi

15 दिनों बाद भक्तों को हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, आज निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा | Lord Jagannath Gives Darshan After 15 Days, Historic Rath Yatra Today in Ranchi

15 दिनों के अज्ञातवास के बाद भगवान जगन्नाथ ने बुधवार को अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भक्तों को दर्शन दिए। नेत्रदान अनुष्ठान के साथ राँची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

गुरुवार को भगवान जगन्नाथ भव्य रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) के लिए प्रस्थान करेंगे, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। जगन्नाथपुर मेला भी पूरी तरह सजकर तैयार है, जहां झूले, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प और विभिन्न राज्यों से आए व्यापारियों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। 334 वर्षों से चली आ रही यह रथ यात्रा देश की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक मानी जाती है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल