Local Alerts Ranchi

राँची में NEET पेपर लीक के विरोध में आइसा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग | AISA Protests in Ranchi Over NEET Paper Leak, Demands Education Minister’s Resignation

नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। छात्रों ने आरोप लगाया कि मामले में अब तक जवाबदेही तय नहीं की गई है तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार का भी विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान झारखंड में छात्रवृत्ति वितरण में देरी और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं को भी उठाया गया। आइसा ने 26 जुलाई को राज्यव्यापी छात्र प्रदर्शन की घोषणा की।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल