Local Alerts Ranchi

राँची करोड़ों की चोरी का खुलासा: बिहार से आरोपी गिरफ्तार, ₹1 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद | Ranchi Multi-Crore Theft Case Solved, Bihar Accused Arrested, Over ₹1 Crore Recovered

राँची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में 9 जुलाई 2026 को हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी समीर खान उर्फ कबीर खान को गिरफ्तार किया है। मामले की जाँच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सोना व्यवसायी है।

उसकी निशानदेही पर मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित उसके ससुराल में छापेमारी कर करीब 400 ग्राम सोने एवं मोती के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹65 लाख आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक ₹1 करोड़ से अधिक मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर खान उर्फ कबीर खान, पिता स्व. अब्दुल्लाह खान, निवासी शुक्ला रोड, रमना, नगर थाना, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व राँची पुलिस की एसआईटी ने किया, जिसमें एएसपी (कोतवाली) निखिल राय, हटिया के वरीय पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सहित अरगोड़ा, डेली मार्केट, नामकुम और अन्य थाना एवं ओपी के कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच जारी है और पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल