Local Alerts Ranchi

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राँची में छात्रों का कैंडल मार्च | Students Hold Candle March in Ranchi Against Alleged JPSC-JSSC Recruitment Irregularities

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राँची में छात्रों का कैंडल मार्च।

झारखंड के 24 जिलों से आए छात्रों ने शुक्रवार को राँची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की परीक्षाओं में वर्षों से कथित रूप से हो रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकले इस मार्च में युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियाँ और तख्तियाँ लेकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने तथा योग्य अभ्यर्थियों को समयबद्ध न्याय देने की अपील की। छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही कथित गड़बड़ियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल