Local Alerts Ranchi

राँची में EVM वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की | Ranchi DC Inspects EVM Warehouse, Reviews Security Arrangements

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को नगड़ी स्थित EVM वेयर हाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था और पूरे परिसर की निगरानी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि EVM वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वेयर हाउस की सुरक्षा, रखरखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत मासिक रिपोर्ट समय पर भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाए। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, नगड़ी के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल