Local Alerts Ranchi

करमटोली तालाब के पास 51 डिसमिल सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त, 15 अवैध संरचनाएं हटाई गईं | Karamtoli Pond Encroachment Cleared, 15 Illegal Structures Demolished in Ranchi

शुक्रवार को राँची नगर निगम ने करमटोली तालाब के समीप स्थित 51 डिसमिल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुए अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से 15 अवैध अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ परिवारों ने समय की मोहलत माँगी, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूर्व में कई बार नोटिस और सार्वजनिक घोषणा के माध्यम से पर्याप्त समय दिया जा चुका था।

नगर निगम के अनुसार, यहाँ रहने वाले 12 पात्र परिवारों को पहले ही ईस्ट जेल रोड स्थित बिरसा आवास योजना के तहत स्थायी आवास आवंटित किया जा चुका था, लेकिन उन्होंने वहाँ शिफ्ट नहीं किया। वहीं शेष पाँच परिवारों को भी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवास पाने का अवसर दिया गया था, पर उन्होंने रुचि नहीं दिखाई। अभियान के दौरान उन्हें फ्लैट की चाबी भी सौंपने का प्रयास किया गया, जिसे उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। मौके पर अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने निरीक्षण कर संबंधित परिवारों से आवंटित आवासों में स्थानांतरित होने की अपील की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल