Local Alerts Ranchi

राँची में पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान | Pension Darbar & Retirement Felicitation Ceremony Held in Ranchi

राँची में शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, स्थापना उपसमाहर्त्ता ज्योति वंदना कुजूर सहित सेवानिवृत्त शिक्षकों के परिजन मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि अपने ज्ञान, संस्कार और मूल्यों के माध्यम से पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने अनुभव और सुझाव प्रशासन द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप समूह में साझा करने की अपील की। साथ ही सभी से स्वास्थ्य का ध्यान रखने और नियमित व्यायाम अपनाने का आग्रह किया।

समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को सेवा समाप्ति के साथ ही पेंशन से जुड़े सभी लाभ उपलब्ध कराए गए। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि पेंशन संबंधी किसी भी समस्या के समाधान में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।
सम्मानित होने वालों में सुनील कुमार झा, विमलेश कुमार मिश्रा, अनिमा कुजूर, उमेश कुमार, दशरथ चन्द्र उराँव और सिसिलिया मिंज शामिल रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल