Local Alerts Ranchi

राँची में बनेगा ₹2.10 करोड़ का Animal Birth Control सेंटर, आवारा कुत्तों पर लगेगा नियंत्रण | Ranchi to Get ₹2.10 Crore Animal Birth Control Centre

राँची में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए राँची नगर निगम जल्द ही एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर का निर्माण करेगा। राज्य सरकार एवं नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए निगम को ₹2.10 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई है। इस सेंटर में आवारा कुत्तों की नसबंदी, रेबीज टीकाकरण और वैज्ञानिक तरीके से उनके प्रबंधन की व्यवस्था होगी।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सेंटर के निर्माण, भूमि चयन और जल्द निविदा जारी करने को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों को सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए।
नगर निगम के अनुसार, मौजा बड़गाई में इस परियोजना के लिए 20.2 डिसमिल भूमि चिन्हित की गई है। प्रस्तावित सेंटर के माध्यम से आवारा कुत्तों की संख्या को मानवीय तरीके से नियंत्रित करने के साथ उनके स्वास्थ्य और कल्याण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलावा, चुटिया स्थित डॉग अस्पताल का एनिमल वेलफेयर मानकों के अनुरूप नवीनीकरण किया जा रहा है। वहीं, शहर के 53 वार्डों में 57 डॉग फीडिंग जोन भी चिन्हित किए गए हैं, ताकि आवारा कुत्तों के भोजन का व्यवस्थित प्रबंधन किया जा सके और मानव-पशु सह-अस्तित्व को बढ़ावा मिले।

नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द निविदा प्रकाशित करने के निर्देश दिए हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल