Local Alerts Ranchi

छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, राँची में दिखा असर | Jharkhand Bandh Over Student Protest Lathicharge, Impact Seen in Ranchi

राँची में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का मंगलवार को शहर में असर देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर गए। कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। कई बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानों के शटर बंद नजर आए। बंद समर्थकों ने लोगों से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखाई दी। भाजपा ने छात्र हित में पुलिस कार्रवाई के विरोध को लेकर बंद का आह्वान किया था।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल