Local Alerts Ranchi

JPSC-JSSC आंदोलन में छात्रों का पैदल मार्च, मंत्रियों के बयान के विरोध में पुतला दहन | JPSC-JSSC Protest: Students Hold March and Burn Effigies Over Ministers’ Statements

 

JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलनरत छात्रों ने शुक्रवार को राँची में पैदल मार्च निकाला। छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से मार्च करते हुए अल्बर्ट एका चौक पहुँचे। इस दौरान छात्रों ने झारखंड सरकार के मंत्रियों के हालिया बयानों और उनकी मांगों पर कथित तौर पर ध्यान नहीं दिए जाने के विरोध में पुतला दहन किया। छात्रों ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच उनकी प्रमुख मांग है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से छात्रों की समस्याओं का समाधान करने और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। आंदोलन को लेकर मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल