सुबह-सुबह कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर में लगी आग।
राँची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में सुबह खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें फैलने से परिसर में खड़ी गाड़ियाँ इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सर्विस सेंटर से उठता धुआँ देखकर स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है। साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

