Local Alerts Ranchi

काम अच्छा हो, तो तारीफ़ भी बनती है: तेज बारिश के बीच राँची की सड़कों पर सफाई में जुटे नगर निगमकर्मी | Good Work Deserves Appreciation: Ranchi Municipal Workers Continue Cleaning Streets Amid Heavy Rain

काम अच्छा हो, तो तारीफ़ भी बनती है

आमतौर पर हम नगर निगमकर्मियों से नाराज़ रहते हैं। सफाई व्यवस्था हो या जलनिकासी, कई बार उनकी कार्यशैली को लेकर शिकायतें सामने आती रहती हैं। हम यह भी कहते हैं कि नगर निगम के कर्मचारी समय पर और अपेक्षित तरीके से काम नहीं करते।

लेकिन आज तेज़ बारिश के बीच जो दृश्य देखने को मिला, वह निश्चित रूप से सुखद आश्चर्य से कम नहीं था।

बारिश के बीच नगर निगमकर्मी सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाकर सफाई करते और कूड़ा उठाते दिखाई दिए। लगातार बारिश के बावजूद अपने काम में जुटे इन कर्मचारियों का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है।

हम व्यवस्था की कमियों पर सवाल उठाते हैं और उठाने भी चाहिए, क्योंकि बेहतर व्यवस्था के लिए सवाल जरूरी हैं। लेकिन जहाँ अच्छा काम दिखाई दे, वहाँ उसकी सराहना करना भी उतना ही जरूरी है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल