Local Alerts Ranchi

‘पलाश’ को मजबूत ब्रांड बनाने पर जोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने JSLPS के कार्यों की समीक्षा की | Minister Dipika Pandey Singh Reviews JSLPS, Pushes to Strengthen ‘Palash’ Brand and Women SHG Products

झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और ‘पलाश’ के कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में ‘पलाश’ को एक मजबूत और विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित करने के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुँचाने पर जोर दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को केवल आजीविका का माध्यम बनाने के बजाय उन्हें स्थायी उद्यम और आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत इकाई के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। महिलाओं के हुनर और मेहनत से तैयार उत्पादों को बेहतर बाजार मिलने से उनकी आय और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) अनन्य मित्तल समेत विभाग और JSLPS के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल