Ranchi Business Local Alerts National

राँची में पेट्रोल-डीजल महंगा: 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, नई कीमतें आज से लागू | Petrol and Diesel Prices Rise by 38 Paise in Ranchi

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच हुए ताजा मिसाइल हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इसका असर अब भारतीय ईंधन बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

राँची समेत झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार, 3 सितंबर से 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं।

राँची में आज से नई दरें लागू

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के तरफ से बताया गया कि तेल कंपनियों ने 3 सितंबर की नई दरें भेजी हैं, जो सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी कीमत के अनुसार, 2 सितंबर को राँची में पेट्रोल ₹105.26 प्रति लीटर था, जो 38 पैसे बढ़कर ₹105.64 प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह डीजल ₹100.49 से बढ़कर ₹100.87 प्रति लीटर हो गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद राँची में वाहन चालकों को अब पेट्रोल और डीजल के लिए पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी होगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल