Jharkhand Local Alerts Ranchi

हेमंत सोरेन को AI और Machine Learning पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का निमंत्रण | Hemant Soren Invited to National Seminar on AI and Machine Learning in Geology & Mining

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 8 सितंबर को राँची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

“Application of Artificial Intelligence and Machine Learning in Geology and Mining” विषय पर होने वाली इस एक दिवसीय संगोष्ठी में भूविज्ञान और खनन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग के बढ़ते इस्तेमाल पर मंथन होगा। विशेषज्ञ इन आधुनिक तकनीकों की मदद से खनन कार्यों में दक्षता बढ़ाने, भूवैज्ञानिक अध्ययन को तकनीक आधारित बनाने और क्षेत्र में नए अवसरों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

मुलाकात के दौरान निदेशक खान राहुल कुमार सिन्हा, JEMCL के एमडी वरुण रंजन और निदेशक भूतत्व कुमार अमिताभ भी मौजूद रहे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल