राँची में नगर निगम का बड़ा एक्शन! 1.20 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त, टूटे गैरेज-खटाल और दुकान
सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर अब सख्ती!
राँची में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 एकड़ 20 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।

मंगलवार को वार्ड संख्या-45 के ग्वाला टोली, डोरंडा में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो गैरेज, छह खटाल, एक शेडयुक्त दुकान समेत कई अवैध संरचनाओं को तोड़ दिया गया।
नगर निगम के अनुसार, जमीन खाता संख्या-213 और प्लॉट संख्या-140 में दर्ज है। लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद निगम ने 3 सितंबर को संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया था।
निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी और सार्वजनिक जमीन का निजी या व्यावसायिक इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का उपयोग भविष्य में स्थानीय लोगों की सुविधा और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किए जाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।


