राँची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह बुधवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में भव्य रूप से आयोजित हुआ।

समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की गईं।

वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में शिक्षाविदों को मानद उपाधि से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान नृत्य-नाटिका के माध्यम से राँची विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा और उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया।

दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए उपलब्धि और गौरव का यादगार अवसर रहा।

