Local Alerts Ranchi

11 सितंबर को देशभर में बैंक हड़ताल, झारखंड में भी बैंकिंग सेवाएँ हो सकती हैं प्रभावित; जानें क्या-क्या रहेगा असर | Nationwide Bank Strike on September 11, Banking Services Likely to Be Affected in Jharkhand

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशभर के राष्ट्रकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। झारखंड में भी विभिन्न प्रमुख बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल होंगे। इसके चलते बैंकिंग सेवाएँ प्रभावित होने की संभावना है।

यूएफबीयू ने कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित माँगों का समाधान नहीं होने तथा पूर्व में हुए समझौतों को प्रभावी रूप से लागू नहीं किए जाने के विरोध में हड़ताल का निर्णय लिया है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों और अधिकारियों की जायज माँगों के समाधान तथा पूर्व में हुए समझौतों को लागू किए जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। ग्राहकों को नकद निकासी, जमा, चेक से जुड़े कार्य और अन्य शाखा-आधारित बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल