Local Alerts Ranchi

अब राँची नगर निगम खुद करेगा टैक्स की वसूली, हर वार्ड के 500 बड़े बकायेदारों की बनेगी सूची; अक्टूबर से लगेंगे राजस्व शिविर | Ranchi Municipal Corporation to Collect Taxes Directly, List of 500 Major Defaulters to Be Prepared in Every Ward

राजस्व संग्रहण एजेंसी का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब राँची नगर निगम खुद टैक्स वसूली की कमान संभालेगा। नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में वार्डवार लक्ष्य और बकाया वसूली को लेकर निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने हर वार्ड में हर महीने 500 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर होल्डिंग टैक्स वसूलने का निर्देश दिया। साथ ही नए भवनों के आकलन, ट्रेड लाइसेंस का दायरा बढ़ाने और बकाया किराया वसूली पर जोर दिया गया।

अक्टूबर से हर वार्ड में राजस्व शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों को स्थानीय स्तर पर टैक्स जमा करने की सुविधा मिलेगी। डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सरकारी जमीन पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के ट्रेड लाइसेंस की जाँच कर नियम उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई होगी।

सुशांत गौरव ने कहा कि निगम को वित्तीय रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनाने के लिए आंतरिक राजस्व बढ़ाना जरूरी है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल