करम पूजा को लेकर राजधानी राँची में उत्सव का माहौल है। शहर के विभिन्न इलाकों में करम डाली की स्थापना के साथ पूजा स्थलों को सजाया गया है।

सहजानंद चौक पर भी करम पूजा को लेकर विशेष सजावट की गई है। यहाँ पूजा की तैयारियों के साथ पर्व की रौनक भी देखने को मिल रही है। करम पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।


