Local Alerts Ranchi

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: 27 सितंबर रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल | Public Sector Banks to Open on Sunday, September 27 Ahead of Proposed Nationwide Strike from September 28-30

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर, रविवार को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्रालय के निर्देश के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इसकी अनुमति दे दी है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएँ लगातार कई दिनों तक बंद रहने वाली थीं। ऐसे में ग्राहकों की आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है।

27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाओं के साथ कार्यालय, एटीएम से जुड़ी शाखाएँ और करेंसी चेस्ट भी सामान्य रूप से काम करेंगे।

22 सितंबर को उप मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष हुई सुलह बैठक में कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद बैंक यूनियनों ने प्रस्तावित हड़ताल जारी रखने का फैसला किया। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की अपील की गई है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल