Local Alerts Ranchi

डोरंडा एजी मोड़ के पास चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़, सभी बच्चे सुरक्षित | Tree Falls on Moving School Bus Near Doranda AG Mor, All Children Safe

भारी बारिश और तेज आँधी के बीच शुक्रवार सुबह लगभग 6:45 बजे एजी मोड़ के पास संत जेवियर स्कूल, डोरंडा की चलती स्कूल बस पर अचानक एक पेड़ गिर गया। घटना के समय बस में स्कूली बच्चे सवार थे।

पेड़ गिरते ही बस के भीतर मौजूद बच्चे घबरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुँचे। वहीं, सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन की टीम भी घटनास्थल पर पहुँची।

घटना की सूचना राँची पुलिस को भी दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लेने के साथ पेड़ को सड़क से हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सामान्य करने की कार्रवाई में जुट गई।

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी बच्चे या बस स्टाफ को चोट नहीं आई। बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल