Local Alerts Ranchi

रात के अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रक कितने खतरनाक? चुटुपालू घाटी से Ground Report

24 सितंबर की सुबह जमशेदपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई। मरीन ड्राइव पर बीच सड़क खड़े एक ट्रक से एक कार की टक्कर हो गई और इस दुर्घटना में 4 लोगों की जान चली गई।

दुर्घटना के तमाम कारणों पर चर्चा हो सकती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि रात के समय ट्रक बीच सड़क पर आखिर क्यों खड़ा था?

अगर ट्रक खराब होकर सड़क पर खड़ा था, तो क्या उसमें पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगे थे? क्या इंडिकेटर या पार्किंग लाइट जल रही थी? क्या पीछे से आने वाले वाहन चालकों को यह संकेत मिल रहा था कि आगे एक खराब वाहन खड़ा है?

हमने अक्सर चुटुपालू घाटी में रात के समय सड़क पर इस तरह खड़े ट्रक देखे हैं। 25 सितंबर की रात हम एक बार फिर यह देखने निकले कि रात में सड़कों की स्थिति कैसी रहती है।

आप वीडियो में स्वयं देखिये, रात के अंधेरे में सड़क पर खड़े ये ट्रक कितने बड़े खतरे की वजह बन सकते हैं।

सवाल सिर्फ एक दुर्घटना का नहीं है। प्रश्न है, कि क्या ऐसी दुर्घटनाओं को पहले से रोका जा सकता है?

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल