जय छठी मईया! सूर्यदेव को दिया गया संध्या अर्घ्य।

लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन आज व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया।

विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्ति, आस्था और पारंपरिक गीतों से पूरा माहौल छठमय हो गया। घाटों पर छठी मईया के जयकारे गूंजते रहे।


