जय छठी मईया! आस्था और श्रद्धा के साथ दिया गया संध्या अर्घ्य।

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आज व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को श्रद्धा और भक्ति के साथ संध्या अर्घ्य अर्पित किया।

छठ घाटों पर छठी मईया के पारंपरिक गीतों, दीपों की रोशनी और भक्तिमय माहौल ने पूरे वातावरण को छठमय बना दिया।

व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। चार दिवसीय इस महापर्व में कल सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन होगा।

जय छठी मईया!

