Local Alerts Ranchi

दुर्गापूजा को लेकर राँची की पूजा समितियों ने DC मंजूनाथ भजन्त्री से की मुलाकात, प्रशासन ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा | Ranchi Durga Puja Committees Meet DC Manjunath Bhajantri, Administration Assures Full Cooperation

दुर्गापूजा को लेकर पूजा समितियों ने की उपायुक्त से मुलाकात

आगामी दुर्गापूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर राँची की विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की। इस दौरान समितियों ने पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं में जिला प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया।

उपायुक्त ने पूजा समितियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए प्रशासन और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दौरान संबंधित थाना से समन्वय, निर्धारित ध्वनि मानकों एवं नियमों के पालन तथा यातायात और आमजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर पूजा समितियों के सदस्यों ने उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल