Local Alerts Ranchi

चुनाव आयोग की कार्यशैली के विरोध में अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग | Protest Against Election Commission at Albert Ekka Chowk, Effigy of CEC Gyanesh Kumar Burnt as Groups Demand Resignation

चुनाव आयोग के विरोध में अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग।

राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर चुनाव आयोग की कार्यशैली के विरोध में विभिन्न छात्र और राजनीतिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

NSUI, AISA और कॉक्रोच जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की भी मांग की। साथ ही ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान, मताधिकार और चुनावी पारदर्शिता की रक्षा जरूरी है। उन्होंने मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही। राँची में हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल