National Local Alerts Ranchi

Get Well Soon! बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर; इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया | Get Well Soon! Nushrratt Bharuccha Suffers Spinal Fracture in Bali Accident, Airlifted to Mumbai for Treatment

Get Well Soon!!

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। नुसरत काम और छुट्टियां बिताने के लिए बाली गई थीं। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया। उनकी टीम के आधिकारिक बयान के मुताबिक, आगे की जांच के बाद स्पाइन सर्जरी की जरूरत बताई गई और उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया।

मुंबई पहुंचने के बाद नुसरत को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी उनकी टीम ने साझा नहीं की है। फिलहाल उनका इलाज और सर्जरी प्राथमिकता है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल