Local Alerts Ranchi

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राँची में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, धुर्वा स्थित CEO कार्यालय का किया घेराव | Youth Congress Protests Outside CEO Office in Ranchi, Demands CEC Gyanesh Kumar’s Resignation

धुर्वा स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर मंगलवार को उस समय बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए, जब उन्होंने निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कार्यालय का घेराव करने पहुँचे थे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर नारे लगाए। इस दौरान निर्वाचन आयोग से जुड़ी अपनी आपत्तियों और मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल