राँची में यूथ कांग्रेस का बड़ा हंगामा! CEC के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने संभाला मोर्चा
राँची के धुर्वा स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर मंगलवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करने पहुँचे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की और निर्वाचन आयोग से जुड़ी अपनी आपत्तियों एवं मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन को देखते हुए कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

