मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी माँ रूपी सोरेन का हाल जानने के लिए राँची के हिलव्यू अस्पताल पहुँचे। रूपी सोरेन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी तबीयत और चल रहे इलाज की जानकारी ली। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है।
बताया जा रहा है कि रूपी सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रही हैं। माँ की तबीयत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने कई निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।