राँची के दुर्गाबाड़ी में महिलाओं ने निभाई सिंदूर खेला की परंपरा ।

राँची के मेन रोड स्थित दुर्गाबाड़ी में विजयादशमी के पावन अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई।

बंगाली परंपरा में विशेष महत्व रखने वाली इस रस्म में माँ दुर्गा को सिंदूर अर्पित करने के बाद सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। माँ दुर्गा को विदाई देने की इस भावुक परंपरा में आस्था, प्रेम और आपसी अपनापन देखने को मिला।


