Events Jharkhand Local Alerts Ranchi

संत जेवियर्स कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता मार्च आयोजित, NCC और NSS के 180 प्रतिभागियों ने दिया एकता का संदेश | Unity March Organised at St. Xavier’s College on National Unity Day, 180 NCC Cadets and NSS Volunteers Participate

राँची के संत जेवियर्स कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को 1 COY NCC ने IQAC के सहयोग से एकता मार्च का आयोजन किया। यह मार्च लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर निकाली गई।

कॉलेज परिसर से शुरू हुई मार्च शहीद चौक तक पहुँची और वहाँ से वापस कॉलेज लौटी। इसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर और ANO कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

मार्च में लगभग 100 NCC कैडेट्स और 80 NSS स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देते हुए नारे लगाए।

आयोजन का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकीकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना और शांति, एकता तथा आपसी सद्भाव के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के उस योगदान को भी याद किया गया, जिसके तहत उन्होंने देश की रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मार्च का आयोजन ANO कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल